Home राजनीति कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर पीएम मोदी ने कसा तंज

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर पीएम मोदी ने कसा तंज

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है लेकिन सत्ता मिलने के बाद उसे दूध में से मक्खी की तरह निकला करके फेंक दिया जाता है। मोदी ने देवगढ़ (राजस्थान) में एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,…गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है।
पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद शाही परिवार की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा,स्वर्गीय राजेश पायलट जी के साथ भी इन्होंने यही किया और उनके बेटे के साथ भी यही कर रहे हैं। मोदी ने कहा, गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है… यह राजस्थान की पहली पीढ़ी ने भी देखा है और आज की पीढ़ी भी देख रही है।
असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- कांग्रेस सरकार में बाबर-औरंगजेब गला काटते हैं, भाजपा की बनी तो भाई साहब कहेंगे
जयपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चूरू जिले की सुजानगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। सरमा ने कहा- राहुल गांधी राजस्थान में गांरटी दे रहे हैं। अरे, आप तो गांरटी दे रहे हैं, लेकिन आपकी गांरटी कौन लेगा ये बताई। उनकी मां राहुल गांधी की गांरटी लेंगीं क्या?
सरमा ने कहा कि रामलला का मंदिर बन रहा है। लोग वहां दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी उज्बेकिस्तान जा रहे हैं, जहां बाबर का जन्म हुआ था। लोग रामलाल की जन्म भूमि देनखने जा रहे हैं और ये बाबर की जन्मभूमि का दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या राम मंदिर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी नहीं बना सकते थे। इन लोगों ने मंदिर इसलिए नहीं बनाया क्योंकि, बाबर और औरंगजेब नाराज हो जाएंगे। लेकिन, नरेंद्र मोदी प्रधामंत्री बने और अब मंदिर बन रहा है, किसी बाबर और औरंगजेब की हिम्मत नहीं है कि हल्ला करे।
सरमा ने कहा- जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए ये सब बोलते थे, लेकिन कांग्रेस ने नहीं हटाई। क्योंकि बाबर और औरंगजेब हल्ला करेंगे। लेकिन, मोदी सरकार ने उसे भी हटा दिया। कहीं कोई हल्ला नहीं हुआ। उन्होंने राजस्थान में गहलोतजी की सरकार बनी और कन्हैयालाल का गला काट दिया गया। इससे पहले आप लोगों ने सिर तन से जुदा का नारा नहीं सुना था। हम जय श्रीराम के नारे सुनते आए हैं। लेकिन, राजस्थान में ये सब हुआ। अगर, असम में ऐसा हुआ होता तो मैं पांच मिनट में उनका हिसाब किताब कर देता। उधर, सिर तन से जुदा और इधर पांच मिनट में हिसाब खल्लास। देश को ऐसा ही शासन चाहिए।
सरमा ने कहा- मैं असम का सीएम बना तो मेरे पास एक फाइल आया कि मदरसा शिक्षकों को सैलरी देना है। तो मैंने अधिकारी से पूछा कि दूसरे स्कूल में पढऩे से क्या बनते हैं तो उन्होंने कहा कि अधिकारी, फिर मैंने पूछा मदरसा में पढऩे से क्या बनते हैं तो उन्होंने कहा कि मुल्ला बनते हैं। अब आप बताइए कि उन्हें मुल्ला बनाने का ठेका हमने ले रखा है क्या? इसके बाद मैंने ये दुकान बंद करने के आदेश दे दिए।कल राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था, राजेश पायलट जी ने कभी इस कांग्रेस परिवार को चुनौती दी थी, लेकिन यह परिवार ऐसा है कि राजेश जी को तो सजा दी उनके बेटे (सचिन पायलट) को भी सजा देने में लगे हुए हैं। मोदी का इशारा उस घटना की ओर था जब दिवंगत राजेश पायलट ने 1997 में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सीताराम केसरी के खिलाफ चुनाव लड़ा और इसके बाद पार्टी आलाकमान का समर्थन एक तरह से गंवा दिया। राजेश पायलट के बेटे और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन ने कल मोदी के बयान को तथ्यात्मक रूप से गलत और जनता का ध्यान भटकाने वाला बताया था।
इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी
पायलट गुर्जर समाज के नेता हैं और 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में गुर्जर समाज ने कांग्रेस को वोट दिया था। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी। इसलिए राजस्थान के जन जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल हो, नभ हो, थल हो… कांग्रेस का पंजा एक ही काम करता है—लूटो।