Home व्यापार चैट जीपीटी के प्रणेता सैम ऑल्टमैन की बर्खास्तगी पर भड़के भारतीय ‎निवेशक

चैट जीपीटी के प्रणेता सैम ऑल्टमैन की बर्खास्तगी पर भड़के भारतीय ‎निवेशक

167
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन की बर्खास्तगी पर भारती ‎निवेशक भड़क रहे हैं। बता दें ‎कि सैम ऑल्टमैन को कंपनी के बोर्ड से आश्चर्यजनक तरीके से बर्खास्त किए जाने के बाद चैट जीपीटी के इस प्रणेता के समर्थन में कई भारतीय संस्थापकों ने बात की है। निवेशकों और उद्यमियों का कहना है कि यह घटना भारतीय स्टार्टअप में भी संस्थापकों और बोर्ड के बीच उचित तालमेल के महत्त्व को उजागर करती है। जानकारी के अनुसार अनुभवी भारतीय उद्यमियों ने 17 नवंबर को ओपनएआई के बोर्ड से ऑल्टमैन को निकाले जाने के तुरंत बाद उसके फैसले की आलोचना की। शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘जब आप बोर्ड द्वारा संचालित कंपनियों और अजीब प्रबंधन ढांचे के साथ उथल-पुथल मचाने वाली कोई तकनीक विकसित करने का प्रयास करते हैं तो आपको यही मिलता है।
इस मामले में फिनटेक कंपनी भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने भी ओपनएआई के बोर्ड को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा, ‘मुझे और सैम को भारत में एक जैसी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। पहले वे आपकी भूमिका/शेयर पर और उसके बाद व्यक्तिगत तौर पर प्रहार करते हैं। यह अब वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप के बोर्ड और निवेशकों का एक खाका बन गया है जहां कोई बुद्धि नहीं बल्कि पूरा अहंकार दिखता है।’ ग्रोवर को वित्तीय अनियमितता के आरोप में 2022 में कंपनी से बाहर कर दिया गया था। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऑल्टमैन को बोर्ड से बर्खास्त क्यों किया गया। मगर बोर्ड का कहना है कि कंपनी का नेतृत्व करने के लिए ऑल्टमैन की क्षमता में अब उसका भरोसा नहीं रहा। ओपनएआई के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एक समीक्षा में पाया गया कि बोर्ड के साथ अपने संचार में सीईओ का रुख लगातार अस्पष्ट दिख रहा था।