Home व्यापार कामत ने युवाओं को दी सीख तो भड़के यूजर्स, एक्स पर दिया...

कामत ने युवाओं को दी सीख तो भड़के यूजर्स, एक्स पर दिया करारा जवाब

124
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । जेरोधा के सीईओ नितिन कामत ने युवाओं को सीख दी तो सोशल मी‎डिया पर यूजर्स भी भडक गए। कामत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट करते ही लोग बिफर पड़े। एक यूजर ने तो उन्हें करारा जवाब भी दिया। नितिन कामत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर काफी सकारात्मक हैं और समय-समय पर इस बात को जाहिर भी करते रहते हैं। वह लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और शेयर मार्केट के जालसाजों से बचने की नसीहत देते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति सकारात्मक रूख अपनाते हुए एक ट्वीट किया लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आया। कामत ने कहा, मैं पैसे वाले जितने अमरीकियों को जानता हूं वह मानते हैं कि अमेरिका एक राष्ट्र के तौर पर अब शिथिल हो गया है और हम (भारत) भविष्य है। हालांकि, नौजवानों को अब भी किसी कीड़े ने काटा है जो वह अपना भविष्य संवारने के लिए अमेरिका जा रहे हैं। कामत ने इसे विरोधाभास करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में किसी भी और मुल्क के मुकाबले सबसे ज्यादा भारत के छात्र यूएस जा रहे हैं।
ट्विटर पर यूजर्स द्वारा तीखी प्रतिक्रिया दी गई। एक शख्स ने लिखा, अमेरिका जो भारत में निवेश कर रहे हैं उन्हें मौद्रिक फायदे के लिए कर रहे हैं। वहीं, भारतीय छात्र बेहतर जीवन की उम्मीद में देश छोड़ रहे हैं। ये दोनों चीजें अलग हैं और इसमें कोई विरोधाभास नहीं है। एक अन्य शख्स ने लिखा, अगर आपके पास खूब पैसा/बचत है तो भारत रहने के लिए शानदार जगह है लेकिन अगर आप युवा हैं तो आप अभी यूएस में भारत से कहीं ज्यादा कमाई कर सकते हैं। अगले 10 साल में यह बदल सकता है लेकिन तब तक वह बहुत अमीर हो चुके होंगे। यूएस में दूसरे देशों के सर्वाधिक छात्रों के मामले में भारत ने चीन को पछाड़ दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन ने यूएस के एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स ब्यूरो के साथ मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में 2,68,923 भारतीय छात्र यूएस गए जो अब तक का रिकॉर्ड है।