Home छत्तीसगढ़ संविधान दिवस समारोह में विधिक जागरूकता को प्रोत्साहन

संविधान दिवस समारोह में विधिक जागरूकता को प्रोत्साहन

141
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। 25 नवंबर 2023 को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय एवं जिला विधिक प्रधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में सविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता गजेन्द्र बख्शी एवं अन्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता प्रवीण मल्ल, श्रीमती शालिनी यादव एवं रंजीता वैष्णव उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया गया। उद्बोधन के क्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात श्रीमती शालिनी यादव ने संविधान के आधारभूत तथ्यो से अवगत् कराया। तत्पश्चात सुश्री आबेदा बेगम विभागाध्यक्ष राजनीति ने संविधान के प्रस्तावना के विषय में अपना उद्बोधन दिया। अधिवक्ता प्रवीण मल्ल ने संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। अंत में मुख्य वक्ता गजेन्द्र बख्शी ने संविधान में उल्लेखित अधिकारों की जानकारी दी। कविताओं के माध्यम से इन्होंने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के नियमों से छात्राओं को जागरूक करना था जो अपने उद्देश्यों में सफल रहा।
कार्यक्रम में डॉ. हरप्रीत कौर गरचा विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉ. सुषमा तिवारी विभागाध्यक्ष संस्कृत, डॉ. केके द्विवेदी विभागाध्यक्ष भूगोल, डॉ. नीता एस. नायर क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. बृजबाला उइके विभागाध्यक्ष हिंदी, उमेश पनरिया (तबला संगतकार) तथा खिलेन्द्र सोनी योगा शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रामकुमारी धुर्वा कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. ने तथा डॉ. नीता एस. नायर क्रीड़ा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
महाविद्यालय की छात्राएं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी रा.से.यो. रामकुमारी धुर्वा ने दी।