Home खेल लगातार दूसरी जीत के बाद सूर्यकुमार ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ...

लगातार दूसरी जीत के बाद सूर्यकुमार ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की, कहा….

112
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारत ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हरा दिया। भारत ने पहला मुकाबला 2 विकेट से जीता था। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। सूर्यकुमार ने कहा कि सभी अच्छा कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने अपनी कप्तानी पर कहा कि खिलाड़ी मुझ पर ज्यादा दबाव नहीं बनने दे रहे। खिलाड़ियों को उनका रोल समझा दिया गया है।

रिंकू सिंह की तारीफ कर गए सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने कहा, सभी खिलाड़ी काफी अच्छा कर रहे हैं। साथ ही वह मेरे ऊपर एक कप्तान के तौर पर ज्यादा दबाव नहीं बनने दे रहे हैं। मैंने पहले ही अपने खिलाड़ियों से कह दिया था कि पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहें और उसी हिसाब से तैयारी करें। पिछले मैच में भी हमने रिंकू सिंह को देखा था और इस मैच में भी उन्होंने काफी अच्छा खेला।

सूर्या के बल्ले से निकले 19 रन

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार के बल्ले से 19 रन निकले। सूर्या ने 10 गेंद का समाना करते हुए 2 सिक्स लगाए। पहले मैच में सूर्या ने 80 रन की पारी खेली थी।

गुवाहाटी में खेला जाएगा अगला मैच

इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। भारत ने पहला मुकाबला 2 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। 28 नवंबर को खेले जाने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया वापसी करने को देखेगा। वहीं, सीरीज में अजेय बढ़त बना को बेकरार होगा।