Home अन्य बिलासपुर-बर्जेस इंगलिश मीडियम स्कूल में निजात अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित….

बिलासपुर-बर्जेस इंगलिश मीडियम स्कूल में निजात अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित….

118
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

बिलासपुर सिविल सोसाइटी की मदद से पुलिस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छाया फ़ाउंडेश रायपुर के अध्यक्ष बी शैलजा, इंगलिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य पाल, टीचर्स और लगभग 2000 बच्चे उपस्थित रहे।
बर्जेस हिंदी मीडियम के बच्चो द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ प्रस्तुत किया गया

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में बर्जेस मेमोरियल स्कूल ग्राउंड में निजात अभियान के अंतर्गत महत्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं निजात अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। साथ ही बच्चों को उन्हीं की भाषा में कहानी के माध्यम से बताया गया कि संसार में बहुत सारे जानवर शक्ति शाली है किन्तु शेर ही जंगल का राजा होता है क्योंकि उसके पास आत्मबल होता है जो निरंतर हार नहीं मानने को प्रोत्साहित करता है नशा को खत्म करने के लिए, कभी हार नहीं मानना चाहिए आत्मबल होना चाहिए।
प्रतिभावान छात्रों को पुलिस अधीक्षक ने मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l निजात कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था इसके विजेताओं को भी इस मंच के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। भूतपूर्व अथवा सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बर्जेस हिंदी मीडियम के बच्चो द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ प्रस्तुत किया गया।
पूरे कार्यक्रम में लगभग 2000 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।