Home अन्य आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा होटल ढाबों में किया जा रहा विशेष चेकिंग...

आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा होटल ढाबों में किया जा रहा विशेष चेकिंग की कार्यवाही

115
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दुर्ग: आबकारी आयुक्त महादेव कांवरे के निर्देशन, कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 08.12.2023 को रात्रि में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग द्वारा जिले के मुख्य मार्गों एवं जिले से लगे हुए जिलों/राज्यों से लगी सड़कों एवं मार्गों के आस-पास अवस्थित होटल-ढाबों में शराब के अवैध संग्रहण एवं अवैध विक्रय की जांच कार्यवाही किया गया। उक्त जांच कार्यवाही में गब्बर ढाबा, अल लजीज ढाबा, अमन ढाबा, अपना ढाबा, अर्जुन दा ढाबा, क्रॉस रोड होटल, मिश्रा ढाबा, छत्तीसगढ़ ढाबा एवं अन्य होटल ढाबों की सघन जांच की गई। सभी होटल ढाबा मालिको को होटल ढाबा परिसर में मदिरा पान नहीं करवाये जाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता ना होने संबंधी सख्त निर्देश दिए गए।
विशेष चेकिंग अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक अग्रवाल, पंकज कुजुर, आबकारी उप निरीक्षक हरिश पटेल, मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, भोजराम रत्नाकर, फागू राम टण्डन आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, अशोक वर्मा एवं वाहन चालक दीपक राजू, प्रकाश राव का सहयोग रहा।