Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं लोक परंपरा है मेला मड़ाई : गिरीश देवांगन

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं लोक परंपरा है मेला मड़ाई : गिरीश देवांगन

102
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। राजनांदगांव के छाया विधायक गिरीश देवांगन ढाबा वार्ड के मेला मडाई के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि ढाबा में अपार जनसमूह व दिलीप षड़ंगी के सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि की आसंदी से गिरीश देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का राज्य है, यहां की सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं में एक महत्वपूर्ण पक्ष लोक मड़ाई का भी है। लोक मंडाई के माध्यम से जनता जहां उत्सवपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारा सौहार्द के साथ मनोरंजन करते हैं और पारंपरिक मिष्ठान एवं खरीददारी कर अपने एवं अपने परिवार के बीच खुशियां बांटते हैं, ऐसे परंपरा को जीवंत रखना हम सब की माहिती जिम्मेदारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के 5 वर्षीय कार्यकाल में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की संस्कृति लोक कला को जो संरक्षण एवं संवर्धन एवं बढ़ावा मिला, जिसके कारण छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पूरे देश में एक विशेष पहचान मिली ऐसी संस्कृति को हमें अक्षुण रखना है। मेला मड़ाई के स्टालों में जाकर दुकानदारों से भेंट-मुलाकात किए, जिससे व्यवसाई श्री देवांगन के व्यवहार, मिलनसारिता के कायल हुए। जनता से मिलते हुए कहा कि मैं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, चुनाव में हार और जीत होती रहती है, लेकिन आप सभी ने जो आशीर्वाद मुझे दिया, उससे मुझमें और उत्साह का संचार हुआ है, जिससे मैं निरंतर आपकी, क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी होने के साथ-साथ निरंतर सेवा करने का प्रयास करूंगा और राजनांदगांव की विकास के लिए निरंतर आवाज बुलंद कर आवश्यकतानुसार संघर्ष करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे। आयोजन में गिरीश देवांगन के साथ राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, वार्ड के पार्षद सचिन टूरहाटे, पार्षद राजा तिवारी, विनय झा, गणेश पवार, वीरेंद्र चौहान, डा. अरुण देवांगन, पुरुषोत्तम सिंह चौहान, सत्यम सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्ड, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।