Home छत्तीसगढ़ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान की बैठक चिखली में संपन्न

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान की बैठक चिखली में संपन्न

106
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। चिखली वार्ड नंबर 5 में 9 दिसंबर को श्रीराम जन्मभूमि स्थापना समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ग्रह संपर्क अभियान में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से चल कर आए निमंत्रण निमित्त पूजित अक्षत का मंत्र करके साथ पूरे जिले में हर सनातनी के घर तक पहुंचाने के लिए अक्षतों का पूजन किया गया। हर जन-जन तक श्री राम जन्मभूमि के निमंत्रण को पहुंचाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के जैसा ही ग्रह संपर्क अभियान पूरे जिले में और साथ ही नगर में संचालित किया जा रहा है। नगर के मुख्य संयोजक योगेश बागड़ी, नगर के सहसंयोजक कमल सोनी, सुनील सेन और अंकित खंडेलवाल नियुक्त किये गए है।
जिला की टीम में समस्त सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रमुख जनो का सामूहिक गठन किया गया। इस अभियान के जिला प्रमुख नीरज बाजपेई है। इस आयोजन में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने अब तक बहुत से वार्डों में बस्तियों में बैठकर ली जा चुकी है और बस्ती स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। अब तक लखोली, कन्हारपुरी, बसंतपुर, जमातपारा, तुलसीपुर, पूनम कॉलोनी, तुलसीपुर, चिखली, शांति नगर में बैठक ली जा चुकी है। जल्द अन्य बस्तियों में भी बैठक ली जाएंगे। कार्यक्रम के नगर से योजक अंकित खंडेलवाल ने समस्त राम भक्तों से इस रामदूत कार्य में जुटने की अपील किया। इस अभियान में 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक रामदूत बनाकर राम भक्त जन-जन तक जाएंगे। अयोध्या से चलकर आए पूजी तक्षक राम मंदिर की चित्र और निमंत्रण पत्रक हर घर तक देंगे। साथ ही समिति ने अपील की है कि 22 जनवरी बस्ती के प्रमुख मंदिरों में सुबह 11 से 1 तक राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बड़े आयोजन किया जाए और सामूहिक पूजन आदि का प्रबंध हो समिति ने अपील की है कि 22 जनवरी के दिन श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दीपावली के जैसा मनाया जाए। घरों के सामने रंगोली हो झालर हो लाइट इत्यादि की व्यवस्था हो और दिवाली माहौल में पटाखों के साथ ऐतिहासिक रूप में मनाया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से मार्गदर्शक विष्णु साव, अनुप श्रीवास, बाबा मेश्राम, सुनील सेन, डॉ. राघव वर्मा, संजय लड़वन, आशुतोष तिवारी, आशीष सिन्हा, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र रोडगे, हेमनाथ साहू, सुरेश कुमार शर्मा, कमल सोनी, नीरज तिवारी, प्रशांत रजक, बंटी रजक, किरण यादव, चंडी प्रसाद गुप्ता, ज्योतिर्मय तिवारी, वीएच पी बाबाजी, विष्णु साव, राहुल कुमार साहू, चंद्रप्रकाश साहू, जुगेश्वर साहू, लोकेश जैन, विजय शर्मा, बासकी, मुकेश शर्मा, नीरज तिवारी, प्रेम रजन, संजय साहू, सचालन समिति अनिल सिन्हा, सीपी साहू, मुकेश साहू, छोटू साहू, सोनू ठाकुर, आशीष सिन्हा, लोकेश शर्मा, दीपक साहू, भोज सिन्हा, बल्लू शर्मा आदि उपस्थित थे।