Home व्यापार स्पाइसजेट शेयर बेचकर जुटाएगी, 2250 करोड़ रुपये, शेयर 4% से अधिक टूटा..

स्पाइसजेट शेयर बेचकर जुटाएगी, 2250 करोड़ रुपये, शेयर 4% से अधिक टूटा..

127
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने आज रेगुलेटरी फाइलिंग में बाताया कि वो शेयर बेचकर 2,250 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके लिए स्पाइसजेट के बोर्ड ने निजी प्लेसमेंट के आधार पर इक्विटी शेयर/इक्विटी वारंट जारी करने को मंजूरी दे दी है।

इसलिए कंपनी जुटा रही फंड

रेगुलेटरी फाइलिंग में एयरलाइन ने बताया कि 2250 करोड़ रुपये स्पाइसजेट की उपस्थिति और बाजार पहुंच को बढ़ाने के काम आएंगी। इसके अलावा इस फंड से कंपनी को मजबूत वित्तीय नींव मिलेगी।

सितंबर तिमाही में हुआ था घाटा

बीते सितंबर तिमाही के नतीजों के मुताबिक स्पाइसजेट को इस दौरान 428 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था। वहीं एक साल पहले की समान अवधि यानी वित्त वर्ष 23 के सितंबर तिमाही में कंपनी को 835 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।

4 प्रतिशत के अधिक टूटा शेयर

आज स्पाइसजेट का शेयर 4.18 प्रतिशत यानी 2.53 रुपये टूटकर 58.04 पर बंद हुआ। वहीं आज शेयर बाजार भी लाल निशान पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 377 अंक गिरकर 69,551 अंक गिरकर बंद हुआ और निफ्टी 90 अंक फिसलकर 20,906 के स्तर पर बंद हुआ।

एयरलाइन ने कल ही यह जानकारी दी थी कि वो अपने शेयर एनएसई पर भी लिस्ट करने जा रही है। इस खबर के बाद एयरलाइन का शेयर 11 प्रतिशत से अधिक चढ़ा था।