Home देश बर्फबारी होने से केदारनाथ में तापमान माइनस 7 ‎डिग्री पहुंचा

बर्फबारी होने से केदारनाथ में तापमान माइनस 7 ‎डिग्री पहुंचा

86
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

देहरादून । बर्फबारी होने से केदारधाम में पारा माइनस 7 ‎डिग्री पहुंच गया है। यहां सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। इस समय सुबह शाम गलन वाली ठंड पड़ रही है तो दिन में मैदानी क्षेत्रों में धूप निकल रही है। यहां पर सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। ‎मिली जानकारी के अनुसार चारधाम में मंगलवार दोपहर से ही बर्फबारी हो रही है। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, हर्षिल, उत्तरकाशी और औली क्षेत्र भी इस समय बर्फ से ढक गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को पहाड़ों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। केदारनाथ धाम में तो तापमान माइनस 7 तक पहुंच गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है। यहां के निचले इलाकों में बादल छाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।