Home छत्तीसगढ़ अपने गरिमा के विपरीत बयानबाजी छोड़ जनता का सम्मान करें डॉ. रमन...

अपने गरिमा के विपरीत बयानबाजी छोड़ जनता का सम्मान करें डॉ. रमन : गिरीश देवांगन

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने डा. रमन सिंह द्वारा राजनांदगांव की जनता को खरीदने, पैसे बांटने के आरोप पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उ?होंने कहा है कि, लोकतंत्र में जनादेश सर्वमान्य होता है। यहां का जनादेश डा. रमन के सिर चढ़ गया है, इसलिए कांग्रेस को 57 हजार 415 वोट देने वाली जनता का डॉ. रमन सिंह लगातार, खुले मंच से अपमान कर रहे हैं। अतः डॉ. रमन को जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर प्रायश्चित करने की आवश्यकता है।
कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने सीधे शब्दों में कहा कि राजनांदगांव की जनता ने डॉ. रमन सिंह को उनके अंतिम चुनाव के संकेत देते हुए मतदान किया है। स्वयं डॉ. रमन सिंह ने अपनी जीत को मोदी की गारंटी के कारण बताया है, उनके 15 वर्षीय कुशासित नेतृत्व के कारण ही भाजपा ने उन्हें चुनाव अभियान और प्रदेश में चुनाव के दरमियान किनारे कर दिया था, यहां तक के पोस्टर से भी उनकी फोटो गायब थी। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन जीत के बाद जिस प्रकार से साड़ी, बोरे में भरकर पैसा बांटने का आरोप डॉ. रमन सिंह लगा रहे हैं, यह उनकी विचलित मानसिकतामयी हताशा का परिचायक है।
श्री देवांगन ने कहा कि, यदि इस प्रकार की कृत्य की जानकारी उन्हें थी, तो तत्काल उन्हें अपनी सजगता प्रदर्शित करते हुए लिखित एवं प्रमाणित शिकायत करनी थी, लेकिन सिर्फ अपनी बेबसी को छिपाने के लिए इस प्रकार का हास्यास्पद आरोप लगाकर वे लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस को वोट देने वाले 57 हजार से अधिक मतदाता व जनता का भी वे अपमान कर हैं और अपने अहं का प्रमाण दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, मैं तो मतदान के बाद से ही जनता का आभार व्यक्त करते लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के सेवा में तत्पर हूं और रहूंगा, क्योंकि सेवा ही मेरा कर्म एवं धर्म है। चुनाव परिणाम के बाद भी राजनांदगांव की जनता एवं कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी बन रहा हूं। पिछले 5 वर्षों में एवं मतदान के व चुनाव परिणाम के बाद अपने राजनांदगांव आने का भी चिंतन-मनन डॉ. रमन सिंह कर लें कि वे कितने बार आए हैं तो उन्हें खुद की बेसुध जनप्रतिनिधि की छवि से सामना हो जायेगा।
उन्होंने आगे कहा कि, रही बात औकात की तो भाजपा के 15 वर्षीय मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का उनकी पार्टी ने क्या हाल किया है ये प्रदेश सहित राजनांदगांव की जनता भली-भांति जान चुकी है। इसी हताशा में डा. रमन अपने गरिमा के विपरीत शब्दों से बेतुके बयानबाजी कर रहे हैं।
अंत में गिरीश देवांगन ने कहा कि डा. रमन बेतुके बयानबाजी छोड़ मोदी की गारंटी की चिंता करें और किसानों का 21 क्विंटल धान खरीदने और 3100 नगद भुगतान हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर काउंटर खोलने की मांग करने का साहस ही कर अपने विधायक होने का कर्तव्य निभा कर नैतिकता का परिचय दें।