Home छत्तीसगढ़ लखोली में श्रीराम मंदिर स्थापना गृह संपर्क अभियान की बैठक संपन्न हुई

लखोली में श्रीराम मंदिर स्थापना गृह संपर्क अभियान की बैठक संपन्न हुई

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। 16 दिसंबर दिन शनिवार को श्री सांई मंदिर जनता कॉलोनी, लखोली वार्ड क्रमांक 31 में श्रीराम मंदिर स्थापना गृह संपर्क अभियान की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से सह-संयोजक कमल सोनी और सहसंयोजक अंकित खंडेलवाल उपस्थित थे।
सह-संयोजक कमल सोनी ने कहा कि 22 जनवरी भव्य राम मंदिर का स्थापना होने वाली है। हम सबके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि 500 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति ने अपना अंशदान दिया है। अयोध्या राम मंदिर से आमंत्रित किया हुआ अक्षत चावल और आमंत्रण पत्र साथ में राम जी की फोटो प्रत्येक परिवार में पहुंचाना है। यह अभियान 15 जनवरी तक पूर्ण करना है, उस दिन दीपावली मनाना है प्रत्येक घर में 11 दिए जलाना है, तोरण सजाना है रंगोली बनाना है और पटाखे फोड़ना है।
श्री सोनी ने आगे कहा कि एक 21 दिसंबर को मातृशक्ति द्वारा श्री राम मंदिर से आए आमंत्रित 108 अक्षत कलश यात्रा महावीर चौक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर दोपहर 2 बजे से निकाली जाएगी। प्रत्येक बस्ती से मातृ शक्तियों की सहभागिता निश्चित हो बैठक में बस्ती टोली का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आशीष प्रजापति, श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, श्रीमती उत्तर निषाद, श्रीमती संध्या चक्रवर्ती, साधना तिवारी, सुषमा श्रीवास्तव, सविता बाजपेई, सुषमा बाजपेई, लता पांडेय, अनिल शर्मा, भावेश दुबे, प्रशांत साहू, संतोष खंडेलवाल, पुष्पा साहू आदि शामिल हैं। बैठक में बड़ी संख्या में माताएं-बहने एवं युवा साथी उपस्थित रहे।