Home मनोरंजन विक्की जैन को हराकर ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन

विक्की जैन को हराकर ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन

95
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिग बॉस सीजन 17 जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, ये शो और भी दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है। मुनव्वर फारुकी, जो कभी सबसे शांत और सुलझे हुए सदस्य माने जाते थे, अब उनके भी डबल डेटिंग के बिग बॉस 17 में आयशा खान ने कच्चे चिट्ठे खोल दिए हैं।

इस शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं, तो वहीं बिग बॉस 17 में मौजूदा कंटेस्टेंट भी शो में बने रहने के लिए हर दम लगा रहे हैं। मुनव्वर फारुकी की कैप्टेंसी के बाद हाल ही में बिग बॉस के घर में दूसरे कैप्टन के लिए टास्क हुआ और मुनव्वर फारुकी के बाद घर को नया कैप्टन मिला।

ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन

बिग बॉस सीजन 17 में दूसरे कैप्टेंसी टास्क में घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। घर का अगला कैप्टन कौन बनेगा इस बात का फैसला पूर्व कैप्टन मुनव्वर फारुकी के हाथ में था। इस टास्क में विक्की जैन और ईशा मालवीय आमने सामने थे। हालांकि, जहां सबको लग रहा था कि ये कैप्टेंसी टास्क विक्की जैन जीत जाएंगे, तो वहीं ईशा मालवीय उनसे बड़ी खिलाड़ी निकली।

ये कैप्टेंसी टास्क क्या है, इसका खुलासा तो आज ऑनएयर होने वाले एपिसोड में होगा, लेकिन बिग बॉस 17 की लाइव फीड से ये कन्फर्म हो गया है कि घर की अगले कैप्टन विक्की नहीं, बल्कि ईशा मालवीय बनी हैं, जो अब से सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी उंगलियों पर डांस करवाने वाली हैं।

ईशा मालवीय धीरे-धीरे बन रही हैं दर्शकों की फेवरेट

ईशा मालवीय की बिग बॉस 17 के सफर की शुरुआत भले ही रफ नोट पर हुई हो, लेकिन अब वह धीरे-धीरे दर्शकों की फेवरेट बनती जा रही हैं। शुरुआत में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल को लेकर ईशा मालवीय को सलमान खान से काफी डांट पड़ी थी।

बाहर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने 20 साल की ईशा मालवीय के कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर दिए थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने खुद को बिग बॉस 17 में संभाला और अपना आपा खोए बिना हर बात को समझा, अब वह चीज दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। कई फैंस तो ये तक कह चुके हैं कि वह ईशा को शो की ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहते हैं।