Home छत्तीसगढ़ कमला कॉलेज में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान संपन्न

कमला कॉलेज में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान संपन्न

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक अमरनाथ निषाद के कुशल निर्देशन में अतिथि व्याख्यान का आयोजन दिनांक 30.11.2023 को किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव की वनस्पति शास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ. सोनल मिश्रा ने रिकाम्बिनेन्ट डीएनए टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान दिया।
छात्राओं को सर्वप्रथम डीएनए एवं रिकांबिनेशन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस टेक्नोलॉजी के संबंध में वैज्ञानिकों द्वारा की गई खोज पर प्रकाश डाला गया। छात्रों को पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया गया कि इस टेक्नोलॉजी के द्वारा फसलों को किस प्रकार से हाइब्रिड बनाकर उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ अधिक उत्पादन की क्षमता विकसित की जा रही है।
इस व्याख्यान में महाविद्यालय के एमएससी वनस्पति शास्त्र के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की समस्त छात्राएं लाभान्वित हुई। कार्यक्रम में अमरनाथ निषाद, डॉ. चेतना गुप्ता, श्रीमती मंजूषा साहू, सुश्री अपर्णा तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. गुप्ता ने किया।