Home छत्तीसगढ़ क्रिसमस रैली एवं झांकी का समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने किया स्वागत

क्रिसमस रैली एवं झांकी का समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने किया स्वागत

104
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। बुधवार को मसीही समुदाय द्वारा शहर में भव्य क्रिसमस रैली एवं झांकी निकाली गयी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित चर्च में समाप्त हुई। इस रैली एवं झांकी का समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ईमानवेल सिंह के नेतृत्व स्थानीय गांधी चौक में पंडाल लगाकर स्वागत किया गया एवं रैली में शामिल समाज के लोगों को स्वलपाहार कराया गया। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मसीही समाज द्वारा निकाली गयी रैली एवं झांकी के स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ईमानवेल सिंह के अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष कौशर खान, पूर्व शहर अध्यक्ष ललित साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, जिला सचिव नरेश मरकाम, प्रमुख महासचिव मन्नू लाल सोनी, महिला जिला अध्यक्ष मिनाक्षी वर्मा, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सदस्य हिरावन यादव अजय यादव, दामू साहू, पप्पू यादव उपस्थित थे।