Home अन्य छत्तीसगढ़ में ठंड के चलते पढ़ाई हो रही प्रभावित, स्कूल के समय...

छत्तीसगढ़ में ठंड के चलते पढ़ाई हो रही प्रभावित, स्कूल के समय में बदलाव की मांग

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

अभी स्कूल के खुलने के समय को बढ़ाया नहीं गया है। ऐसे में छोटे बच्चों को सुबह स्कूल भेजने में बहुत परेशानी हो रही है। बढ़े ठंड के चलते छोटे बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। इसके चलते स्कूली बच्चों के माताओं ने मुख्यमंत्री से स्कूल के समय में तेज ठंड को देखते हुए सुविधानुसार बदलने की मांग की है। दो पाली के स्कूलों का समय सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 12 से 4 बजे तक की जाए। वहीं एक पाली के स्कूल का समय सुबह 11 से शाम 3 बजे तक किए जाने की अपील की गई हैं।

ठंड बढ़ने के साथ सूर्योदय भी देरी से हो रहा है। इसके कारण बच्चों को जगाने में मुश्किल हो रही है। इसलिए सरकार से मांग किया गया हैं कि दो महीने के लिए स्कूलों का समय सुविधाजनक किए जाए। प्रदेश में अभी-अभी सरकार बनी है और शिक्षा मंत्री तय नहीं किए गए हैं इसलिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ट्वीट करते हुए यह मांग की गई है।

ठंड के चलते पढ़ाई हो रही प्रभावित

रेणुका श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूलों की टाइमिंग बदलने की जरूरत है। आधा दिसंबर बीत गई है, लेकिन इस बार स्कूलों का समय नहीं बदला है। छोटे बच्चों को सुबह स्कूल भेजने में बहुत परेशानी होती है। वे नींद ठीक से नहीं ले पा रहे हैं। सुबह जल्दी स्कूल के लिए उनको उठाओ तो रोने लगते हैं। तेज ठंड के चलते छोटे बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। तबीयत खराब होने का कारण बच्चों को स्कूल जाने से रोकना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूलों का समय तेज ठंड को देखते हुए सुविधानुसार बदलने के आदेश तत्काल जारी की जाएं।