Home मनोरंजन मुनव्वर फारूकी ने मन्नारा को कहा बुरा-भला,भाईजान हुए नाराज बड़ी मुश्किलें

मुनव्वर फारूकी ने मन्नारा को कहा बुरा-भला,भाईजान हुए नाराज बड़ी मुश्किलें

117
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में प्रतिभागियों के बीच लड़ाई-झगड़े से लेकर बहस और प्यार-तकरार तक सब कुछ देखने को मिल रहा है। शो में लगातार आ रहे नए ट्विस्ट ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। अब हाल ही में, बिग बॉस ने मुनव्वर के लिए गेम को काफी मुश्किल कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि शो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री ले ली है। अब इसके बाद मुनव्वर के रिश्ते मन्नारा चोपड़ा के साथ भी बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

आज ‘बिग बॉस 17’ के प्रतियोगियों को सलमान खान से रिएलिटी चेक मिलेगा। मुनव्वर फारूकी एक बार फिर गंभीर मुसीबत में पड़ते नजर आएंगे। पिछले हफ्ते से, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर को शो में कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। पहले उनकी कथित गर्लफ्रेंड आयशा खान घर में आईं और अब सलमान उन्हें घर वालों के सामने बेनकाब करेंगे।
विज्ञापन

मेकर्स द्वारा रिलीज हालिया प्रोमो में नजर आ रहा है कि मुनव्वर के रिश्ते अब इनकी सबसे अच्छी दोस्त मन्नारा के साथ भी बिगड़ते नजर आएंगे। मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर शुरू से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच चीजें उतनी अच्छी नहीं रही हैं। अब नए प्रोमो को देख सग रहा है कि इस दोस्ती में खटास देखने को मिलेगी।

वीकएंड के वार एपिसोड में सलमान खान मुनव्वर पर निशाना साधते हुए और मन्नारा के बारे में बुरा बोलने पर सवाल करते नजर आएंगे। टीवी पर मन्नारा को जरूरतमंद और ध्यान आकर्षित करने के लिए बेचैन दिखाने के लिए सलमान मुनव्वर की खिंचाई भी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि वीकएंड के वार पर रवीना टंडन और अब्दू रोजिक स्पेशल गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं। अब्दू घरवालों के लिए सेंटा बनकर आते हैं, जिन्हें देख सलमान खान के चेहरे पर भी स्माइल आ जाती है।