Home खेल बिग बैश लीग ने क्रिकेट के फील्ड में एक टेक्निक को दी...

बिग बैश लीग ने क्रिकेट के फील्ड में एक टेक्निक को दी है जगह नार्मल स्टंप्स और गिल्लियों की जगह ‘इलेक्ट्रा स्टंप्स’ का होगा इस्तेमाल

81
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिग बैश लीग (बीबीएल) ने क्रिकेट के फील्ड में एक टेक्निक को जगह दी है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ इस नई टेक्नॉलजी से भरपूर स्टंप्स को क्रिकेट के फील्ड में इंट्रोड्यूस किया।

इलेक्ट्रा स्टंप्स का हुआ इस्तेमाल-

बिग बैश लीग के मैच में नार्मल स्टंप्स और गिल्लियों की जगह ‘इलेक्ट्रा स्टंप्स’ का इस्तेमाल किया गया है। इन स्टंप्स में अलग अलग रंग की लाइट्स मौजूद हैं। इलेक्ट्रा स्टंप्स के अंदर की लाइट्स मैच के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं को दिखाने के लिएअ अलग रंगों की रोशनी देंगी।

टेक्नोलॉजी के प्रति आकर्षित हुए फैंस-

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने फैंस को इस टेक्नोलॉजी के प्रति आकर्षित किया और इसकी अहमियत पर प्रकाश डाला। ये विजुअल सिस्टम काफी सिंपल और आकर्षक है।

अब इसमें कब कौन-से रंग की लाइट दिखेगी आइए इसके बारे में समझते हैं-

अगर कोई बल्लेबाज आउट होगा तो इसमें लाल रंग की लाइट जलेगी।
जब बाउंड्री होगी सबसे पहले अगर चौका होगी तो स्टंप का रंग बदलेगा।
अगर छक्का होगा तो स्टंप का ऊपर हिस्सा लाइट से चमकेगा।
नो बॉल होने पर स्टंप में लाल और सफेद रंग की लाइट जगमग होगी।
ओवर के बीच एड में पर्पल और ब्लू रंग की लाइट जगमग होगी।
पहली बार बिग बैश में हुआ इस्तेमाल-

बिग बैश लीग के दौरान इलेक्ट्रा स्टंप्स की शुरुआत पहली बार सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच एक मैच के दौरान देखी गई। बिग बैश लीग में यह एक अहम पल था, जिसे धीरे-धीरे बाकी क्रिकेट मैचों में भी लागू किया जाएगा। बिग बैश में इस शुरुआत से अन्य लीग में भी एक मिसाल पेश हुई है।