Home छत्तीसगढ़ जिले की दो आयुर्वेद संस्थाओं में राष्ट्रीय कार्यक्रम सुप्रजा का शुभारंभ

जिले की दो आयुर्वेद संस्थाओं में राष्ट्रीय कार्यक्रम सुप्रजा का शुभारंभ

144
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी राजनांदगांव डॉ. आरके शर्मा के मार्गदर्शन में जिले की चिन्हाकित दो संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा सुप्रजा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस हेतु शासकीय आयुर्वेद औषधालय पदुमतरा एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय सुकुलदैहान का चयन कर इस योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शासकीय आयुर्वेद औषधालय पदुमतरा की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षा दुबे ने बताया कि उत्तम संतान प्राप्ति हेतु गर्भ संस्कार किया जाता है, इससे गर्भस्थ शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। डॉ. आरके शर्मा जिला आयुर्वेद अधिकारी ने गर्भ संस्कार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गर्भ संस्कार का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेद ग्रंथो में मिलता है। उत्तम आहार सकारात्मक विचार नियमित व्यायाम गर्भ संस्कार के मुख्य घटक है। समाज में उत्तम गुणों से युक्त स्वस्थ संतान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रत्येक पुष्य नक्षत्र को संस्थानों में गर्भ संस्कार के सेशन का आयोजन किया जावेगा, जिसमें गर्भावस्था के दौरान प्रत्येक मास में किन-किन योग प्राणायाम आहार-विहार का उपयोग कब और कैसे किया जाना है, इस विषय पर जानकारी दी जावेगी तथा कुशल चिकित्सकों की देख-रेख में अभ्यास कराया जावेगा, जिनका गर्भिणी द्वारा अपने घर पर नित्य प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जावेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें गर्भावस्था में उपयोगी आयुर्वेद औषधियां का बाह्य एवं आभ्यांतर उपयोग जैसे औषधि जलपान स्नान औषधि धारण संबंधी जानकारी भी दी जावेगी तथा इन औषधियो का वितरण भी गर्भवती स्ति्रयों में किया जाएगा। इसके साथ ही गर्भिणी तथा गर्भ की मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति में सकारात्मक प्रभाव हेतु विविध वेदों एवं आयुर्वेद संहिताओं में वर्णित श्लोक एवं मंत्रों से युक्त संगीत का श्रवण भी करवाया जाएगा। मां की भावनात्मक तथा शारीरिक स्थिति का सीधा प्रभाव गर्भस्थ संतान पर पड़ता है, इसलिए गर्भ संस्कार गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस माह 29 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर शासकीय औषधालय पदुमतरा में गर्भ संस्कार सेशन आयोजन प्रस्तावित है।