Home राजनीति दिल्ली में यूपी कांग्रेस के साथ केंद्रीय नेतृत्व करेगा मंथन, उत्तर प्रदेश...

दिल्ली में यूपी कांग्रेस के साथ केंद्रीय नेतृत्व करेगा मंथन, उत्तर प्रदेश की ये सीट बनी प्रतिष्ठा का सवाल

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

19 दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर भी उप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व बृजलाल खाबरी के अलावा वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद डा.निर्मल खत्री प्रमोद तिवारी पीएल पुनिया जफर इकबाल नकवी कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अब आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए सभी राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहद अहम मीटिंग होगी।

80 लोकसभा सीटों वाले सूबे यूपी में कांग्रेस पार्टी लंबे समय से अपना खोया जनाधार तलाशने में जुटी है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसे अपनी परंपरागत सीट अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस यूपी में एक मात्र रायबरेली की सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में उसकी गतिविधियां व तैयारियां सबसे अधिक मायने रखती हैं। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के लिए आने वाला चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है।

विधायक मनोज तिग्गा ने कहा कि संसदीय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है।
Lok Sabha Election 2024: अब लोकसभा के लिए रणनीति तैयार करेंगे चाणक्य, बैठक के लिए आज कोलकाता पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
यह भी पढ़ें
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उप्र की प्रभारी प्रियंका वाड्रा समेत अन्य वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विमर्श करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहारनपुर से 20 दिसंबर को शुरू हो रही यूपी जोड़ाे यात्रा समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी देंगे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उप्र में दूसरे दलों से गठबंधन को लेकर भी खास विमर्श होगा। उप्र की 80 सीटों में से कितनी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और दूसरे दलों काे कितनी सीटें दी जाएंगी। इसके निर्णय से पहले उप्र के वरिष्ठ नेताओं से प्रमुख सीटों पर उनकी तैयारियों व जातीय समीकरणों को लेकर भी चर्चा होगी।

अमेठी की सीट पर जीत दर्ज करने का दबाव होगा
लोकसभा चुनाव में रायबरेली की सीट बचाने के साथ ही कांग्रेस के सामने अमेठी की सीट पर जीत दर्ज करने का भी बड़ा दबाव होगा। 19 दिसंबर को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर भी उप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व बृजलाल खाबरी के अलावा वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, डा.निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, जफर इकबाल नकवी, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।