Home राजनीति एमपी में हार के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी...

एमपी में हार के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नई साल से नाथ संभालेंगे मोर्चा

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भोपाल। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस नए वर्ष से जुटेगी। छिंदवाड़ा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ बाकी सभी जिलों का दौरा करेंगे। पार्टी इसके लिए कार्ययोजना बना रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिलों का किया दौरा
जिला प्रभारियों से कहा गया है कि वे भी विधानसभावार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सक्रियता को लेकर रिपोर्ट दें। कहीं परिवर्तन करना है तो उसे अगले माह ही कर लिया जाए। दरअसल, अगले साल मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा की संभावना के मद्देनजर में कम समय बचा है। मार्च में चुनाव की घोषणा हो सकती है। संगठन ने तय किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सभी जिलों का दौरा करेंगे।