Home खेल Boxing Day Test का क्‍या है इतिहास? क्रिसमस के अगले दिन मैच...

Boxing Day Test का क्‍या है इतिहास? क्रिसमस के अगले दिन मैच खेलने का क्‍या है महत्‍व, यहां हासिल करें पूरी डिटेल्‍स

85
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। Boxing Day test history and explanation: भारत दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाप बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने जा रहा है। दोनों मैच क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को खेले जा रहा हैं।

बॉक्सिंग डे पर होगी दो टेस्ट की शुरुआत-
भारत आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच का आज आगाज करेगा तो वहीं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। ऐसे में सब लोगों के मन में एक बात जरूर आ रही होगी कि इन दोनों मैचों को बॉक्सिंग डे टेस्ट क्यों कहा जा रहा है, जिसका जवाब हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये बॉक्सिंग डे टेस्ट?

क्या है बॉक्सिंग डे टेस्ट-
बॉक्सिंग डे टेस्ट वो मैच है, जो हर साल 26 दिसंबर यानी क्रिसमस के अगले दिन खेला जाता है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को खेला जाएगा, जिसे बॉक्सिंग डे कहा जाता है। आमतौर पर मेलबर्न हर साल बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी करता है, लेकिन अब यह दिन दुनिया के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है।

किन देशों में मनाया जाता है बॉक्सिंग डे-
क्रिसमस के एक दिन बाद बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे वह इस दिन को मनाते हैं। सबसे पहले ये मेलबर्न में मनाया जाता था। बाद में इनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, नाइजीरिया, त्रिनिदाद और दक्षिण अफ्रीका समेत कई अन्य देश शामिल हैं।