Home खेल KBC में आए Ishan Kishan और Smriti Mandhana, सचिन तेंदुलकर के सवाल...

KBC में आए Ishan Kishan और Smriti Mandhana, सचिन तेंदुलकर के सवाल पर फंसे, एक बार में गंवा दी 2 लाइफलाइन

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। Ishan Kishan and Smriti Mandhana in KBC: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की होस्टिंग कर रहे हैं।

केबीसी में आए भारतीय क्रिकेटर-
इस बीच भारतीय क्रिकेट के शानदार विकेटकीपर ईशान किशन और भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी स्मृति मंधाना क्रिसमस के अवसर पर केबीसी में एक साथ नजर आए। बता दें कि स्मृति मंधाना इस वक्त भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हैं और ईशान किशन सभी फॉर्मेट में पुरुष टीम के सदस्य हैं।

दोनों ने ग्रैड फिनाले वीक की शुरुआत की-
दोनों ने क्रिसमस पर केबीसी के ग्रैंड फिनाले वीक की शुरुआत की और केबीसी में क्विज के साथ फैंस को एंटरटेन भी किया। स्मृति मंधाना और ईशान किशन ने क्विज काफी अच्छा खेला और 12.5 लाख की धनराशि जीती। दोनों ने 12वें सवाल पर 12.5 लाख रुपये जीते।