Home मनोरंजन सवाई माधोपुर की बेटी नीलम टटवाल ने टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान 2023...

सवाई माधोपुर की बेटी नीलम टटवाल ने टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान 2023 में लिया हिस्सा, खिताब किया अपने नाम.

144
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टिस्का पेजेंट्स इंडिया द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले 24 दिसंम्बर 2023 को नई दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला एम्बियंस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर की बेटी नीलम टटवाल ने भी हिस्सा लिया. सुशील टटवाल की पत्नी नीलम ने भारत के विभिन्न राज्यों से चुनी गई प्रतिभागियों के साथ इसमें भाग लिया और टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब अपने नाम किया.

टिस्का पेजेंट्स इंडिया द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया 2023 प्रतियोगिता कई चरणों मे सम्पन्न हुई. पहला राउंड इंट्रोडक्शन का था, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ स्वयं का परिचय दिया. इस राउंड ने जूरी और दर्शको के मन को मोह लिया. दूसरे राउंड में सभी प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड पहनकर वॉक कर सभी दर्शको और जूरी को लुभाया.

टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब नीलम टटवाल ने जीता

तीसरा और अंतिम राउंड सवाल जवाब राउंड था, जिसमे सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ जूरी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया. इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पर करने के बाद टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब नीलम टटवाल ने जीता.

मिसेज ग्लैमर राजस्थान 2022 का खिताब भी जीत चुकीं

टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब जीतने से पहले नीलम टटवाल मिसेज ग्लैमर राजस्थान 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं. उनकी इस जीत से परिवार मे सबने उन्हें बधाई दी. शो को कई सेलेब्रिटीज ने जज किया, जिसमे मुख्य अतिथि श्वेता शारदा (मिस यूनिवर्स इंडिया 2023) थी.

खुद को बहुत फिट रखती हैं नीलम टटवाल

टिस्का मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब जीतने वाली नीलम टटवाल खुद को बेहद फिट रखती हैं. वह अपने एक्सरसाइज और फिटनेस के वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. नीलम टटवाल अक्सर अपने घूमने-फिरने और मॉडलिंग की वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.