Home अन्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे

97
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 

रायपुर :  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे।

यहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया।

11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना।

इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री श्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं।

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।