Home देश एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी, mppsc.mp.gov.in पर...

एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी, mppsc.mp.gov.in पर करें डाउनलोड

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिलीज किए गए हैं। अब इस परीक्षा के लिए, जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स क्लियर कर लिया है, वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर इसे चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 8 से 13 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। हालांकि, इसके पहले यह परीक्षा 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली थी। हालांकि, अब यह एग्जाम आगामी आठ जनवरी से आयोजित किया जाएगा।

MP SSE Prelims Result 2022: 12 जुलाई को जारी हुआ था प्रीलिम्स परीक्षा

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, एमपीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा 12 जुलाई, 2023 को की गई थी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को एमपी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

MP SSE Prelims Result 2022: एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर एसएसई मेंस 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण जमा करें। इसके बाद, आपका मेंस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।

बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 के फाइनल परिणाम (MPPSC Result 2019) जारी किए थे। इस परीक्षा में सतना की प्रिया पाठक ने पहला स्थान प्राप्त किया था।