Home छत्तीसगढ़ मोटर व्हीकल एक्ट में मोदी सरकार का संशोधन काला कानून : कुलबीर...

मोटर व्हीकल एक्ट में मोदी सरकार का संशोधन काला कानून : कुलबीर सिंह छाबड़ा

91
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने मोटर व्हीकल कानून में संशोधन को काला कानून बताया है। उन्होंने कहा कि-वास्तविक परिस्थितियों, दुर्घटनाजन्य अलग-अलग कारणों को एक ही तराजू में तौलना सरासर अन्याय है। इस संशोधन को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।
उन्होंने इस नए कानून को लेकर कहा : मोदी सरकार काले कानूनों का लाने का सिलसिला जारी रखे हुए है, उनके असंगत निर्णय का नतीजा है कि नए साल के पहले दिन ही देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। आवश्यक वस्तुओं का परिवहन थम गया है। बस में सफर करने वाले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान हो रहे हैं। देश भर में वाहन चालक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने और हड़ताल करने मजबूर हैं।
प्रदर्शनरत वाहन चालकों, वाहन मालिकों को अपना समर्थन देते हुए कुलबीर सिंह ने कहा : जिस तरह कृषि कानून लाकर किसानों को उकसाया गया, उन्हें अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने मजबूर किया गया, वैसे ही दोबारा मोदी सरकार ने हालात पैदा कर दिए हैं। देश को इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। महंगाई से जूझता देश पहले ही हाशिए पर है और उस पर इस तरह के प्रदर्शनों से देश की रीढ़ टूट रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार ही सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि-दिन-रात एक कर, लगातार कई-कई घंटों और कई-कई दिनों तक गाड़ियां चलाकर वाहन चालक जनजीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का काम करते हैं। वे अपने घरों से दूर एक सैनिक की तरह ठंडी, गर्मी, बारिश से जूझते हुए भी अपने कर्तव्य पर दृढ़ रहते हैं। मोदी सरकार ने इनके कल्याण के उपाय तो आज तक नहीं किए। अलबत्ता इन्हें 10 साल कारवास में डालने, 7 लाख का जुर्माना लगाने जैसे कानून लाकर उन्हें प्रताड़ित करने की तैयारी की जा रही है।