Home देश जम्मू में सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान पहुंचा माइनस में

जम्मू में सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान पहुंचा माइनस में

75
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

श्रीनगर । श्रीनगर और जम्मू दोनों शहरों में श‎निवार-रविवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात देखी गई। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.6 और 3.4 डिग्री नीचे गिर गया। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के साथ तीव्र शुष्क शीत लहर ने कश्मीर में लोगों की तकलीफें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के जानकारी दी है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, गुलमर्ग में माइनस 4.4 और पहलगाम में माइनस 6.5 रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 15.3 और कारगिल में माइनस 14.3 रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 3.4, कटरा में 6, बटोटे में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.2 और बनिहाल में माइनस 2.2 रहा। यहां पर कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे चिल्लई कलां के नाम से जाना जाता है, 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। गर्मियों के महीनों के दौरान पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की स्थानीय लोगों की उम्मीदें चिल्लई कलां के शेष हिस्से पर बची हुई हैं। यदि चिल्लई कलां के शेष भाग के दौरान पर्याप्त बर्फबारी होती है, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा, अन्यथा आने वाली गर्मियों में स्थानीय लोगों के लिए पीने के पानी की मुश्किलें आएंगी।