Home अन्य सेवा कार्यों के 7 वर्ष पूर्ण होने पर 7 तारीख को 700...

सेवा कार्यों के 7 वर्ष पूर्ण होने पर 7 तारीख को 700 गौ, एवं 700 जरूरतमंदों एवं 700 बच्चों की सेवा की गयी

140
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

दुर्ग:  जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा कार्य को बिना रुके 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनाँक 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सेवा सप्ताह बनाया गया जिसमें पूरे सप्ताह मानव सेवा एवं गौ सेवा का कार्य किया गया..
सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस दिनाँक 7 जनवरी को सँस्था का 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक मानव सेवा एवं गौ सेवा का कार्य किया गया, जिसमें 700 गौ माता, 700 जरूरतमंदों एवं 700 बच्चों की सेवा की गयी..
आज की गौ सेवा श्री कृष्ण गौशाला, मोहलाई छातागढ़, दुर्ग में की गई जिसमें सभी गौ माता को हरी सब्जी रोटी एवं गुड़ खिलाया गया..
आज की सेवा में सबसे पहले प्रातः 11 बजे गौ माता की पूजा अर्चना की गयी उसके पश्चात सभी गौ माता को हरि सब्जी के साथ साथ गुड़ रोटी खिलाई गयी, दोपहर 1 बजे से ग्राम मोहलाई के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया, जिसमें छत्तीसगढ़ी गाने के साथ साथ भगवान के गानों में छोटे छोटे बच्चे झूमते रहे, उसके पश्चात सभी लगभग 700 बच्चों को एक साथ बैठाकर सँस्था के महिला सदस्यों एवं सभी युवा सदस्यों द्वारा भोजन खिलाकर सभी बच्चों को गिफ्ट एवं बिस्किट का वितरण किया गया..
आज की अंतिम सेवा में शाम 7 बजे से देर रात्रि तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों के फुटपात में रहने वाले लगभग 700 जरूरतमंदों को भोजन के साथ साथ मिष्ठान एवं नमकीन खिलाया गया,
इस पूरे आयोजन में सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, राजेन्द्र ताम्रकार, सुजल शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, चंदा शर्मा, किरण शर्मा, नीलू पंडा, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, प्रेमलता शर्मा, रुपल गुप्ता, मनोरमा शर्मा, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, नमन पारख, दिनेश शर्मा, प्रकाश टावरी, गोविंद गुप्ता, कृतज्ञ शर्मा, वाशु शर्मा, ईशान शर्मा, आदित्य नारंग, शिबू मिर्जा, पुरोहित यादव, मनीष सेन, सोनल सेन, मनय बोथरा, हर्ष जैन, कविता शर्मा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, स्वाति शर्मा, प्रगति शर्मा, सोंटी सोनी, दिव्य बड़जात्या, किसान चौरसिया, संस्था के सभी सदस्य एवं सैकड़ों आम जन उपस्थित थे..