Home अन्य मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर...

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

 

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।