Home अन्य अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तर से चलेगी ठंडी हवाएं और...

अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तर से चलेगी ठंडी हवाएं और पांच डिग्री गिरेगा पारा

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है और अगले तीन दिनों में ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार 11 जनवरी से उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो रहा है। इसके कारण अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है और प्रदेश में ठिठुरन भी बढ़ेगी। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी रही। ठंडी हवाओं का आगमन थोड़ा कम रहा, इसके चलते दोपहर को हल्की उमस भी रही।

इसके चलते रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, जगदलपुर सहित अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी रही। इन दिनों ठंड कम पड़ने के कारण गर्म कपड़ों के कारोबार में भी गिरावट आइ है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर कारोबार की रफ्तार भी बढ़ने वाली है।

रायपुर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बढ़ने से उमस बढ़ी

बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा,जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अंबिकापुर व पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री और 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहे।