Home देश मौसम विभाग ने बताया….इस दिन से कम होगा सर्दी का सितम

मौसम विभाग ने बताया….इस दिन से कम होगा सर्दी का सितम

82
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, इसकारण दिन के समय में भी ठिठुरन भरी ठंड कायम है। अब मौसम विभाग ने बताया हैं कि 11 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत में सर्दी का सितम कुछ कम होना शुरु होगा है। हालांकि, अगले चार से पांच दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि मध्य प्रदेश और बिहार में यह 11-13 डिग्री के बीच बना हुआ है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में मध्यम बारिश होगी। उत्तरी राजस्थान में 11 और 12 जनवरी की सुबह बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 11-15 जनवरी, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 11 और 12 जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा।
हालांकि, उसके बाद खुशखबरी है कि 11 जनवरी से स्थिति सुधरेगी और कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे जैसे हालात खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, देशभर में अगले पांच दिनों तक कहीं भी शीतलहर नहीं चलने वाली है।