Home छत्तीसगढ़ राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस का अस्तित्व बचाने की यात्रा है :...

राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस का अस्तित्व बचाने की यात्रा है : बिसेसर साहू

142
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। भाजपा नेता बिससेर साहू ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कांग्रेस का अस्तित्व बचाने की यात्रा बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि-कांग्रेस ने कभी देश के साथ न्याय नहीं किया। देश के विभाजन से लेकर भ्रष्टाचार और तानाशाही तक का इतिहास कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि-इससे ही तंग आकर भारत की जनता ने उन्हें इस हश्र पर ला खड़ा किया कि वे विपक्ष में दहाई के आंकड़ों में सिमट गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को समर्पित जननायक मिला, जिसके नेतृत्व में विकास का सूर्योदय हुआ है। आज विश्व कह रहा है, मोदी है तो मुमकिन है।
बिसेसर साहू ने कहा कि-कांग्रेस राज में सिर्फ शोषण हुआ। वैश्विक स्तर पर भारत को कमजोर आंका जाता रहा और हमारी नीतियां समझौतावादी रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 9 सालों में ही बदल कर रख दिया। जिन सुधारों के लिए 70 सालों में प्रयास भी नहीं हुए थे 9 वर्षों में ही वे फलीभूत हुए और आज जनता को उसका लाभ मिल रहा है। आज विश्व का कोई भी देश भारत की ओर आंख नहीं उठा सकता। हाल ही में जब मॉलदीव राष्ट्र के नेताओं ने हमारे प्रधानमंत्री के संबंध में टिप्पणी की तो उनके ही राष्ट्र की सरकार ने उन पर कार्रवाई कर दी, उस देश ने भारत से माफी मांगी। यह मौजूदा समय में हमारे देश का वैश्विक सम्मान प्रदर्शित करता है। रुस-यूक्रेन के युद्ध में भी भारत का सकारात्मक प्रभाव साफ दिखा। वहीं कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ। यह स्थिति रही कि भारत के झंडे लगा लेने भर से वहां लोग सुरक्षित हो जाते थे।
उन्होंने कहा कि-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक नेता हैं और उनका नेतृत्व सभी के लिए आदर्श है। वे भारत के निचले तबके से लेकर हर वर्ग को ऊंचा उठाने प्रयत्नशील हैं। उनकी जीवनशैली को उन्नत करने उन्होंने ढेरों योजनाएं लाई हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना सहित नवाचार के लिए मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मूलरुप से आप कह सकते हैं कि, मोदी है तो मुमकिन है।
इन सबके विपरित-कांग्रेस ने देश को ऐसा इतिहास दिया है जहां लोग असुरक्षित और न्याय के लिए संघर्षरत ही रहे हैं। भोपाल गैस त्रासदी कैसे भूली जा सकती है। उसके मुख्य आरोपी को भागने में तत्कालीन कांग्रेस नेताओं ने मदद की थी। ईमरजेंसी लगाकर लोगों को जेल में डाल दिया गया था। बोफोर्स, कॉमनवेल्थ, 2जी स्पेक्ट्रम जैसे सैकड़ों घोटालों की सूत्रधार कांग्रेस रही। आतंकी हमलों से जूझता देश कभी इसका माकूल जवाब नहीं दे पाया था। आतंकियों को बिरयानी परोसी जाती थी। आज मोदी सरकार में हमारी सेना दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देती है और अपना शौर्य दिखाती है। लोग भाजपा के साथ हैं। हालही के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में भी यह साफ हो चुका है। रही सही कसर लोकसभा चुनावों तक पूरी हो जाएगी। इसलिए कांग्रेस को अपनी यात्रा का नाम बदलकर अस्तित्व बचाओ यात्रा कर लेना ही उचित मालूम पड़ता है।