Home अन्य शहर में पहली बार इस संक्रांति का भेंट माता जानकी के नाम

शहर में पहली बार इस संक्रांति का भेंट माता जानकी के नाम

141
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दुर्ग– मकर सक्रांति के अवसर पर राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग महिला मंडल द्वारा आज दुर्गा मंदिर, गंजपारा से शोभायात्रा निकाली गयी जोकि एक नया आयोजन पूरे शहर को देखने को मिला..
पूरा देश वर्तमान में अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिवस बड़ा उत्सव बनाने का प्रयास कर रहा है इस बीच शहर की ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने एक नया आयोजन आयोजित किया.
श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग महिला मंडल की सक्रिय सदस्य श्रीमती किरण शर्मा एवं अन्नू फुलबाज ने बताया कि इस मकर सक्रंति श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग द्वारा नया आयोजन किया गया
जैसा कि मकर संक्रांति को दान देने की परंपरा है और परंपरा में सभी आम जन अपने घरों में दान देने की वस्तु कलप (पूजा) कर अपने बड़ो को भेंट स्वरूप देते हैं.
अब जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का उत्सव हो…तो माता जानकी जी के पीहर से भेंट तो आना ही चाहिए। भेंट का अवसर भी मकर सक्रांति हो तो बहुत बड़ा आयोजन होगा,
इस वर्ष मकर सक्रांति में श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, दुर्ग महिला मंडल द्वारा माता जानकी का पीहर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा बनाया गया जिसमें सभी महिलाएं एकत्रित होकर अपने अपने घरों से भेंट सामग्री लाकर वहां से शोभायात्रा के रूप मे माता जानकी के ससुराल अयोध्या रूपी श्री राम मंदिर, गांधी चौक, दुर्ग पहुँची जहां सभी भेंट सामाग्री श्री राम जानकी जी को भेंट की गयी.
मकर सक्रांति के दिवस शहर में यह पहला आयोजन हुआ जिसको देख सभी आम जन बहुत प्रसन्न हुए, शोभायात्रा में बाजा गाजा के साथ महिलाएं झूमती हुई निकली, शोभायात्रा में श्री राम, सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी छोटे छोटे बच्चे रथ स्वरूप बग्गी में बैठकर निकले..
कार्यक्रम में किरण शर्मा, अन्नू फुलबाज, कविता जोशी, अनोखी शर्मा, चंचल शर्मा, सारिका शर्मा, सरिता शर्मा, गायत्री शर्मा, प्रेमलता शर्मा, चंदा देवी शर्मा, प्रभा शर्मा, पिंकी पुरोहित, सोनम फुलबाज, अनमोल शर्मा, सपना शर्मा, रजनी पांडा, पूजा बावला एवं सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही..