Home छत्तीसगढ़ सिख समाज के दसवें गुरू गोविंद सिंह की निकली शोभायात्रा

सिख समाज के दसवें गुरू गोविंद सिंह की निकली शोभायात्रा

116
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। धर्म और सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध, संत सिपाही खालसा पंथ के सृजनहार सिख समाज के दसवें गुरू गोविंद सिंह जी के आगमन की 357वीं वर्षगांठ पर सिख समाज द्वारा 15 जनवरी को पंच प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब जी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पटाखे फोड़कर, फुलमालाओं शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा में सिख बैंड-बाजे पुष्प वर्षा करती तोप गाड़ी, अखाडों के करतब दिखाते तथा समाज के युवाओं द्वारा नगर कीर्तन आकर्षक का केन्द्र रहा। शोभायात्रा के लिए विशाल वाहन को विशेष रूप से फुल-मालाओं तथा गुरूबाणी उपदेशों से सुज्जित रहा। शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंचने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फुलमालाओं से आत्मीय स्वागत कर चरणवंदन किए।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि धर्म और सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध खालसा पंथ के सृजनहार सिंख समाज के दसवें गुरू गोविंद सिंह के आगमन पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे शहर कांग्रेस व वार्ड 25 के युवा साथियों की टीम द्वारा स्वागत किया गया। गुरू गोविंद सिंह धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके धर्म और सिद्धांत एवं उनके संदेश मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है।
शोभायात्रा के स्वागत के अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, बबलू कसार, मनीष गौतम, गुरभेज माखिजा, अतुल शर्मा, नारायण सोनी, मामराज अग्रवाल, पार्षद मनीष साहू, महेश साहू, अजय छेदैया, पूर्णिमा नागदेवे, सुरेन्द्र देवांगन, विष्णु सिन्हा, शैलेष रामटेके, संदीप जायसवाल, फरमान अली, शाबिर जिंदरान, मनीष अग्रवाल, राहुल देवांगन, रूपेश साहू, भरत सोनी, गेमू कुंजाम, सुनीता सिन्हा, संजय, राहुल केमे सहित शोभायात्रा में सिख समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे।