Home छत्तीसगढ़ विघटनकारी भाजपा से देश को बचाना ही कांग्रेस का मूल उद्देश्य :...

विघटनकारी भाजपा से देश को बचाना ही कांग्रेस का मूल उद्देश्य : दीपक दुबे

113
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के तैयारी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्?व में संगठनात्क गतिविधियों को तेज करने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। इस परिप्रेक्ष्य में एआईसीसी से नियुक्त राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक दीपक दुबे राजनांदगांव पहुंचकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सहित विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक लेकर पार्टी के दिशा-निर्देश से अवगत कराया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व लोकसभा संचार प्रभारी रुपेश दुबे ने बताया कि-आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को तीव्र कर राजनांदगांव लोकसभा में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कांग्रेसजनों को चार्ज करने दीपक दुबे का आगमन हुआ था। बैठक में स्वागत भाषण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भागवत साहू ने देते हुए बैठक के विषय के संबंध में उपस्थित कांग्रेसजनों को अवगत कराया।
लोकसभा पर्यवेक्षक श्री दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि-आज जिस प्रकार से देश में आराजकता के हालात हैं, उसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार दोषी है। एक तरफ जहां आम जनता महंगाई से त्रस्त है। वहीं दूसरी ओर युवा बेरोजगारी से ग्रसित है। सबसे दुःखद पहलु है कि भाजपा की नीति हिंदू-मुस्लिम भाईचारा को नष्ट करने की प्रमुखता से है। विकास के अवधारणा को छोड़ भाजपा धर्म की राजनीति पर उतारु हो गई है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के इस मिथक को तोड़ने के लिए कांग्रेस पूरी लगन से लगी हुई है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जब-जब देश में विघटनकारी ताकतें बढ़ी हैं, तब-तब उनके आतंक को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ही खड़ी हुई है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के आठ में से पांच विधानसभा में कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए हैं और कांग्रेस यहां मजबूत स्थिति में है। इससे यह स्पष्ट है कि, राजनांदगांव क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता ईमानदार एवं कर्मठ हैं, उनकी एकजुटता से हम राजनांदगांव लोकसभा सीट निश्चित रुप से जीतकर आएंगे। संगठन के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति किया जाना है। साथ ही बूथ लेवल के संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करते रहना है क्यूंकि यही हमारी जीत के आधार हैं।
श्री दुबे के ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह का संचार हुआ और छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के झूठे वादे एवं मोदी की गारंटी की असफलता को लेकर आम जनता के बीच पहुंचकर किसानों को 31 सौ रुपए का नगद भुगतान न होने, महतारी वंदन योजना का अतापता नहीं होने एवं अयोध्या दर्शन के नाम पर मात्र एक वर्ष में 20 हजार लोगों का सशर्त चयन करना छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा है, आदि सभी मुद्दों के साथ हमें प्रत्येक बूथों में जाकर भाजपा की पोल खोलनी है।
बैठक में आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने किया। बैठक में मुख्य रुप से विधायक भोलाराम साहू, हर्षिता बघेल, छाया विधायक गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री शाहीद भाई, थानेश्वर पाटिला, पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रकाश यादव, भुनेश्वर बघेल, महापौर हेमा देशमुख, पद्म कोठारी, कुतबुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिंटू, आफताब आलम, दिनेश शर्मा, निखिल द्विवेदी, शारदा तिवारी, माया शर्मा, चित्रलेखा वर्मा, विकास त्रिपाठी, इकरामुद्दीन सोलंकी, हनी ग्रेवाल, वीरेंद्र बोरकर, अंगेश्वर देशमुख, रितेश जैन, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, रतन यादव, कोमल साहू, चेतन साहू, अब्दुल खान, घनश्याम देवांगन, संध्या देशपांडे, गोपीचंद गायकवाड़, सिद्धार्थ डोंगरे, सुरेश सिन्हा, अशोक फड़नवीस, राजू सिंह राजपूत, रमेश खंडेलवाल, राहुल तिवारी, महेंद्र दाऊ, यशवंत तिवारी, विनय झा, विपिन यादव, अरशद खान, श्रुति शुक्ला, आरती महोबिया, हरिश भंडारी, चंद्रकला देवांगन, अभिमन्यु मिश्रा, तुकज साहू, संदीप जायसवाल, हितेष गोर्नाडे, सरेंद्र देवांगन, अतुल भारद्वाज, सीमा यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री अमित चंद्रवंशी एवं अजय मारकंडे ने किया।