Home व्यापार लॉन्च हुआ टाटा पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन, 10.99 लाख रुपये है कीमत

लॉन्च हुआ टाटा पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन, 10.99 लाख रुपये है कीमत

131
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई ‎दिल्ली । इंले‎क्ट्रिक कार टाटा पंच ईवी भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है। जो ‎कि 14.49 लाख रुपये तक एक्स शोरूम रहेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई थी और इच्छुक ग्राहक 21,000 देकर इसे बुक कर सकते हैं। इस गाड़ी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 से होगा। इस गाड़ी को 5 वेरिएंट- स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस में ‎निकाला गया है। इसके अलावा इसमें 5 ड्यूल-टोन और 4 मोनो-टोन रंगों का विकल्प भ्ज्ञी उपलब्ध है। टाटा पंच ईवी में दो बैटरी पैक दिए गए है, जिसमें पहला 25‎ किलोवॉट/हॉवर और दूसरा 35 किलोवॉट/हॉवर बैटरी पैक है, जो क्रमशः 315 किलोमीटर प्रति चार्ज और 421 किलोमीटर प्रति चार्ज का रेंज देने में सक्षम हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में एक 3.3 किलोवॉट/हॉवर वॉल बॉक्स चार्जर और एक 7.2 ‎मिलोवॉट फास्ट चार्जर का विकल्प मिलता है। इसे 50 ‎मिलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके 56 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। टाटा पंच ईवी का मिड रेंज 80 बीएचपी की पावर और 114 एनएम की पीक टॉर्क देता है। वहीं लॉन्ग रेंज 120 बीएचपी और 190 एनएम की टॉर्क प्रदान करता है। ये इलेक्ट्रिक कार मात्र 9.5 सेकेंड में 0 से 100 ‎किमी/हॉवर की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 140 ‎किमी/हॉवर है।
अन्य एसेसरीज की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टाटा लोगो के साथ ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर, सनरूफ, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर ‎दिय गया है, जब‎कि 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट और ईएससी जैसे फीचर्स भी महत्वपूर्ण हैं।