Home छत्तीसगढ़ रमन सिंह ने खुद कहा मैं असफल मुख्यमंत्री : कुलबीर छाबड़ा

रमन सिंह ने खुद कहा मैं असफल मुख्यमंत्री : कुलबीर छाबड़ा

164
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पिछले दिनों एक बयान देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनसे भी अच्छे मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। इस बयान पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि-ऐसा बयान देकर डॉ. रमन सिंह ने साबित कर दिया कि वे अपने मुख्यमंत्रित्व काल में असफल साबित हुए, उनका खुद का निर्वाचन क्षेत्र उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार से ग्रसित रहा। प्रदेश के हालात बदतर रहे। चिटफंड जैसा घोटाला उनके कार्यकाल में हुआ, जिसमें लाखों लोगों की पूंजी डूब गई।
कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि-नई सरकार के आने के बाद दो महिने में ही डॉ. रमन सिंह को एहसास हो रहा है कि वे बेहतर मुख्यमंत्री नहीं थे। उन्हें इसका पश्चाताप करना चाहिए। 15 साल के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने जो नाइंसाफी छत्तीसगढ़ के साथ की उसे जनता आज भी नहीं भूली है। बहरहाल, भाजपा भी ये बात समझ चुकी है इसलिए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री की जवाबदारी नहीं दी गई। उन्होंने आगे कहा कि-रही बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कामकाज की तो भाजपा सरकार को कामकाज संभाले दो महिने पूरे हो चुके हैं। इस बीच ऐसी कोई घोषणा पर अमल नहीं किया गया है जिन्हें ये चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी बताते रहे थे। हवा-हवाई दावों का काम भाजपा का है, जुमलेबाजी करने का काम भाजपा का है। मातृ वंदन योजना, किसानों को 31 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य देने और एकमुश्त नगद भुगतान, 5 सौ रुपए में सिलेंडर, महाविद्यालय के छात्रों को मासिक ट्रेवल अलॉऊंस की राशि जैसी घोषणाएं धरी की धरी रह गई हैं।
छाबड़ा ने कहा कि-डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में 15 बरस तक भाजपा ने छत्तीसगढ़ का शोषण किया, उस सरकार ने किसानों की माली हालत ऐसी कर दी थी कि सैकड़ों किसानों ने आत्महत्याएं की। इसे ठीक किया कांग्रेस सरकार ने। आज देश में किसानों के मुद्दे पर जो बात हो रही है, वह कांग्रेस के समय पर लिए गए नीतिगत निर्णय का परिणाम है। छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को सहेजने का काम कांग्रेस सरकार ने किया। श्रीराम के ननिहाल में उनकी स्मृतियों, रामायण काल में दक्षिण कौशल में उनके पदचिन्हों को सहेजने का काम भी कांग्रेस सरकार ने ही किया। इससे पहले और बाद में भाजपा ने कभी इसकी सुध नहीं ली।