Home व्यापार सेंसेक्स की प्रमुख 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.67...

सेंसेक्स की प्रमुख 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.67 लाख करोड़ घटा

119
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई । बीते सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 कंपनियों में से पांच के बाजार मूल्यांकन में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,67,936.21 करोड़ की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आईटीसी की बाजार हैसियत बढ़ गई। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,22,163.07 करोड़ रुपए घटकर 11,22,662.76 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी बैंक के शेयर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। बैंक का शेयर इस दौरान 12 प्रतिशत टूटा। बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं, जिससे इसका शेयर नीचे आ गया। हालांकि शनिवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.54 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,199.35 करोड़ रुपए गिरकर 18,35,665.82 करोड़ रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 17,845.15 करोड़ रुपए घटकर 5,80,184.57 करोड़ रुपए, टीसीएस का 7,720.6 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 14,12,613.37 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 2,008.04 करोड़ रुपए घटकर 5,63,589.24 करोड़ रुपए रह गई। इस रुख के ‎विपरीत एलआईसी का मूल्यांकन 67,456.1 करोड़ रुपए चढ़कर 5,92,019.78 करोड़ रुपए, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 26,380.94 करोड़ रुपए बढ़कर 6,31,679.96 करोड़ रुपए, इन्फोसिस की बाजार हैसियत 15,170.75 करोड़ रुपए बढ़कर 6,84,305.90 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक की 3,163.72 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 7,07,373.79 करोड़ रुपए और आईटीसी का मूल्यांकन 2,058.48 करोड़ रुपए बढ़कर 5,84,170.38 करोड़ रुपए हो गया। सेंसेक्स की प्रमुख 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बरकरार रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई का स्थान रहा।