Home छत्तीसगढ़ सुभाषचंद बोस की जयंती पर कांग्रेसजनों ने आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सुभाषचंद बोस की जयंती पर कांग्रेसजनों ने आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

107
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर मंगलवार 23 जनवरी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कामठी लाइन दिल्ली दरवाजा के पास स्थित सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयघोष के नारे लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्रह्नलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद की जयंती पर दिल्ली दरवाजा पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयघोष के नारों के नारे लगाएं। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद बोस के भाषण इतना सशक्त था कि लाखों लोग अपना सर्वेस्य समर्पण करने के लिए तैयार हो जाते थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश शर्मा, पदम सिंह कोठारी, रमेश राठौर, अब्दुल कलाम, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, प्रकाश ठाकुर, इकरामुद्दीन सोलंकी, बबलू कसार, अरशद खान, गेमू कुंजाम, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, मामराज अग्रवाल, मोहसिन कुरैशी, ललिता साहू, फरमान अली, आरबी मिश्रा, योगेन्द्र दास वैष्णव, राहुल गजभिये, विजय अग्निहोत्री, संदीप जायसवाल, विपट साहू, शैलेष रामटेके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।