Home छत्तीसगढ़ दीपक वैष्णव बने पंचायत सचिव संघ राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष

दीपक वैष्णव बने पंचायत सचिव संघ राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष

115
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। पंचायत सचिव संगठन जिलाध्यक्ष निर्वाचन हेतु गठित समिति में दुर्ग संभाग पर्यवेक्षक भागवत साहू, निर्वाचन अधिकारी संतोष गोटे जिलाध्यक्ष मानपुर-मोहला, सहायक निर्वाचन अधिकारी लोकेश जंघेल जिलाध्यक्ष खैरागढ़, नीलेश सिंह क्षत्रिय सहसचिव प्रदेश सचिव संघ, महेश मार्कण्डेय उपाध्यक्ष मोहला-मानपुर व महेन्द्र साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग, यशवंत आडिल के उपस्थिति में निर्वाचन संपन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष निर्वाचन में चारो ब्लॉक छुरिया, डोंगरगाव, डोंगरगढ़, राजनांदगाव, के ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक सचिव के साथ बड़ी संख्या में सचिवगण उपस्थित थे। जिसमें तीन सचिव दीपक वैष्णव राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष, रामदुलार साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष, यशवंत जंघेल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव ने नामांकन भरा। जिसमें रामदुलार साहू के नाम वापसी लेने पर दोनों सचिवों के मध्य निर्वाचन हेतु मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुआ, जिसमें दीपक वैष्णव को 5 वोट व यशवंत जंघेल को 3 वोट प्राप्त हुआ। इस प्रकार जिला अध्यक्ष पद पर दीपक वैष्णव 2 वोट से विजयी हुये। निर्वाचन पश्चात मतदान अधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को प्रमाण-पत्र प्रदानकर शुभकामनाएं प्रेषित किये। साथ ही जिलाध्यक्ष की सहमति से जिला सचिव पद में मोहन साहू छुरिया की नियुक्ति किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वैष्णव ने उपस्थित सभी सचिवों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए चारो ब्लॉक के साथ मिलकर सचिवों के प्रत्येक कार्य में सहभागिता निभाते हुये कार्य करने हेतु बात कही और सचिव संघ की मुख्य मांग शासकीयकरण के लिये प्रांत के निर्देशानुसार कार्य करने की बात कही।
निर्वाचन के इस अवसर पर छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम उइके, डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष रामदुलार साहू, सचिव भूपेंद्र यादव, मोरज पटेल, सोहन पटेल, योगेश साहू, मोहन साहू, ऐन शर्मा, नीलकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में सचिव उपस्थित रहे।