Home अन्य छत्‍तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान

छत्‍तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान

86
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्‍तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के न्‍यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सुबह कोहरा छाया रहेगा, लेकिन धूप खिलने के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालां‍कि सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी। प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

शनिवार सुबह रायपुर में अच्‍छी धूप लिखी। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन गर्म होगा और रात ठंडी होगी। प्रदेश में मौसम शुष्‍क बना रहेगा।

बलरामपुर में 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

प्रदेश भर में शुक्रवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री कम रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।