Home अन्य खिड़की काटकर बैंक में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया...

खिड़की काटकर बैंक में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

158
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक अटल चौक में डकैती की नियत से बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे बदमाश बैंक में रखे कुछ सामान पर हाथ साफ कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो लोग अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

अंडा थाना प्रभारी ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में चोरी की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद पतासाजी करने पर डकैती करने आए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो बाइक और बैंक से चोरी किए कंप्यूटर-मॉनिटर तथा 4700 रूपये बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए सभी आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले हैं। बैंक में बड़ी रकम पर हाथ साफ करने की योजन बनाकर वे सभी आए थे। आरोपियों ने 24 जनवरी के दिन में आकर बैंक की रेंकी करने के बाद और 24 और 25 जनवरी की रात में बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे और लॉकर को काटकर रकम ले जाने को तैयारी कर हो रहे थे तभी पुलिस की गस्त गाड़ी वहां पहुंच गई। पुलिस ने साहिल राय, अभिषेक राय, शेख अमित कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी धर्मेन्द्र एवं सलमान घटना के बाद से फरार है।