Home छत्तीसगढ़ बजरंग व्यायाम शाला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया ध्वजारोहण

बजरंग व्यायाम शाला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया ध्वजारोहण

161
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पुराना गंज चौक स्थित बजरंग व्यायाम शाला द्वारा राष्ट्रीय पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समिति के सचिव चंद्रभूषण गायधने ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 9 बजे व्यायाम शाला प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बजरंग व्यायाम शाला के पूर्व अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने झंडा फहराया। इसके पूर्व महात्मा गांधी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। स्वागत भाषण बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष कैलाश राठी ने दिया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यकांत जैन ने अपने उद्बोधन में बजरंग व्यायाम शाला के सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समिति के सभी सदस्य विगत 27 वर्षों से राष्ट्रीय पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं, जो की उनकी अपने देश और संविधान के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है। सूर्यकांत जैन ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही के दिन 75 वर्ष पूर्व हमारे देश ने अपने संविधान को अंगीकार कर देश में लागू किया था, जो कि विश्व का सबसे बड़ा एवं लिखित संविधान है, जिसमें समाज के हर वर्ग के लिए उचित स्थान और अधिकार सुरक्षित है। इसी के अंदर हमारी न्याय पालिका लोकतंत्र एवं कार्यपालिका के कार्य अधिकार एवं कर्तव्य की शक्ति निहित है। हमें अपने संविधान पर गर्व है।
श्री जैन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमारी नई पीढ़ी को राष्ट्रीयता का संदेश देने के लिए बहुत ही जरूरी है, इन्हीं शब्दों के साथ वह उपस्थित गंज चौक के सभी सम्मानित रहवासी जय बजरंग हमाल संघ के सभी साथियों एवं बजरंग व्यायाम शाला के सभी युवा साथियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थितजनों का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी गई एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जवाहर हटवार, महेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मोहन चुनूरकर, संजू गायधने, संतोष हटवार, सुबोध जैन, घनश्याम श्रीरंग, किशन तराने, आलोक जैन, गोलू विश्वकर्मा, युसूफ खान, रमेश मेश्राम, सत्यम ओझा, शिवम ओझा, अल्लू सोलंकी, पप्पू मेश्राम, शक्ति साहू, शंभू मेश्राम, रितेश साहू, क्रांति साहू, लक्ष्मण श्रीरंग, गोविंद साहू, मयंक मीरानी, मनोज विश्वकर्मा, लक्ष्य मिश्रकर, हार्दिक सिंह, हर्ष तराने, मोइन खान, दुर्गेश सोनकर, पप्पू मेश्राम, हमला संघ के साथी खमन साहू, अंशु साहू, नंदू साहू, रूपेश साहू, बहादुर मेश्राम, भागचंद निषाद, संजय ठाकुर, निरहू साहू, भूषण साहू, सुदामा साहू सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी राष्ट्रीय पर्व के गरिमामय आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष कैलाश राठी एवं आभार प्रदर्शन बजरंग व्यायाम शाला के कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने किया। उक्त जानकारी सचिव चंद्रभूषण गायघने ने दी।