Home छत्तीसगढ़ ओपन स्तरीय एक दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता 29 को

ओपन स्तरीय एक दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता 29 को

121
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। न्यू लिटिल स्टार बॉलीबॉल, 18 एकड़ पुलिस लाईन, राजनांदगाँव के तत्वाधान में 29 जनवरी को प्रथम एक दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान अठारह एकड़ मैदान में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जा रहा है। स्पर्धा में प्रथम पुरुस्कार 13001 रूपये आयोजन समिति के द्वारा, द्वितीय पुरुस्कार 9001 रूपये स्व. विनोद यदु जी की स्मृति में पार्षद किशुन यदु तथा तृतीय पुरुस्कार 5001 रूपये स्व. भगवंत सिंह भाटिया जी की स्मृति में सुमित सिंह भाटिया के द्वारा दिया जायेगा। इसके आलावा आयोजन समिति के द्वारा बेस्ट ऑलराउंडर, बेस्ट अटैकर, बेस्ट डिफेन्डर और बेस्ट शटर जैसे अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखें गये हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और वर्तमान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव होंगे। ईच्छुक टीमें जितेन्द्र साहू 9827028883, ओम वैष्णव 9516913799 एवं डोमन मंडावी 9302862239 के दूरभाष क्रमांक में संपर्क कर अपनी प्रविष्टियां जमा करा सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी आर्यन एवं राजेंद्र सोनी ने दी है। प्रतियोगिता ओपन स्तर पर आयोजित है, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों ही स्तर पर आयोजित की जायेगी।