Home अन्य घर से जेवर और नगदी रकम की चोरी के मामले में पुलिस...

घर से जेवर और नगदी रकम की चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

85
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सक्ती जिले के मोहदी कला में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर के अंदर अलमारी में रखे जेवर और नगदी रकम की चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए नगदी रकम में 500 रुपये और चार नग मोबाइल बरामद हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, राम लाल पटेल अपने परिवार के साथ बीत 28 जनवरी की रात करीबन 11.30 बजे खाना खाकर सोए हुए थे। घर नया बना था। जिसके कारण दरवाजा नहीं लगा था। पुलिस को राम लाल पटेल ने बताया कि उसी रात करीबन 2.30 बजे मेरी पत्नी कुसुम बाई ने एक बाइक की आवाज सुनी। आवाज सुनकर उठी तो देखा कि बाइक पर कुछ लोग भाग रहे हैं। जब घर के अंदर देखा तो अलमारी में रखे 30 तोला चांदी का जेवर, 15 हजार रुपये और एक नाग मोबाइल चोरी हो गया है।

चोरों को पकड़ने पुलिस की बनाई गई टीम

थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चोरों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की विरकमल राठिया, दीपक बंजारे के साथ एक नाबालिग समेत तीनों संदेही हैं।

सूचना मिलने पर तीनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। चोरी के संबंध पूछताछ की गई। सभी ने अपना गुनाह कबूल किया। चोरों के कब्जे से चार नग मोबाइल और 500 रुपये जब्त किए गए हैं। वहीं आरोपी दीपक, विरकमल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। नाबालिग किशोर को न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण क्रिया के लिए भेजा गया।