Home छत्तीसगढ़ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं : सूर्यकांत जैन

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं : सूर्यकांत जैन

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आदेशित कार्यक्रम के अनुसार आज 1 फरवरी को शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा ली गई। बैठक में तीन दिवस के अंदर बीएलए, बीएलए-2 की नियुक्ति करने की बात कहीं गई एवं बूथ लेवल प्रभारी नियुक्त करने शहर अध्यक्ष ने निर्देश दिए।
शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है, जिसे अपार समर्थन जनमानस का मिल रहा हैं। जिससे आगामी चुनाव लोकसभा में कांग्रेस के पक्ष में आम जनता का रूझान स्पष्ट दिखाई दे रहा है। श्री जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में कांग्रेस की विचारधारा की जानकारी देना बहुत जरूरी है। बहुत जल्द कार्यक्रम बनाकर शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में प्रत्येक बूथ कमेटियों की बैठक सिलसिलेवार रूप से ली जाएगी और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संकल्पित है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए कहा कि आज जिस प्रकार देश की हालत है, लोकतंत्र की हत्या करती हुई मोदी सरकार जिससे देशवासियों का मोहभंग हो चुका है, अब आवश्यकता है कि आगामी चुनाव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर इस झूठी सरकार को आइना दिखाएं। श्री छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा जो भी कार्यक्रम आगामी समय में दिया जाएगा, उसे आप सभी निष्ठापूर्वक पालन करते हुए कांग्रेस की जीत तय करेंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से विकास त्रिपाठी, लखुभाई रूचंदानी, दिना सोनकर, मदन दास साहू, अजय अग्रवाल, मनीष गौतम, माखन यादव, प्रकाश बाफना, भारत भूषण शर्मा, श्रीमती प्रतिमा बंजारे, नारायण सोनी, खिलेश बंजारे, अरशद खान, जितेश सिमनकर, मोहसिन कुरैशी, डा. राकेश कुमार, दुर्गेश धीवर, आरबी मिश्रा, मोहन चुनुरकर, अर्जुन गायकवाड़, स्वतंत्र दास साहू, गंगाबाई, अजहर बेग, एजाज अंसारी, विष्णु सिन्हा, दुर्गा देवांगन, अशोक सेन, अनिल सिन्हा, रमेश मंडावी, राधेश्याम साहू, रहीम मेमन, श्रीमती मिथलेश शर्मा, मुस्कान यादव, रमेश मंडावी, सुरेश यादव, हनीफ मेमन, हरिराम सिन्हा, सागर ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना ने आभार व्यक्त किया।