Home देश
90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक होटल में शर्त लगाकर महिला के साथ गंदी हरकत करने वाले शख्श को पु‎लिस ने ‎गिरफ्तार ‎‎किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि व्यक्ति को उसके दोस्तों ने शर्त के कारण आपत्तिजनक कृत्य करने के लिए प्रेरित किया था। चंदन नाम के युवक ने कहा कि उसके दोस्तों ने उसे एक होटल में एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने की चुनौती दी थी। होटल में वह अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि घटना पिछले साल 30 दिसंबर की है। आरोपी गैस सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के विजयनगर इलाके के नाममूटा होटल में एक महिला कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसने आरोपी को कैश काउंटर के पास खड़ी महिला को अनुचित तरीके से छूते देखा था, जबकि उसके दोस्त कथित तौर पर देख कर हंस रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में 10 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी।
उस दौरान महिला ने चंदन की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और उससे भिड़ गई, जिसके बाद अन्य लोग भी वहां पर इकट्ठा हो गए। आरोपी ने दावा किया कि वह निर्दोष है और अपने दोस्तों के साथ बहस में पड़ गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने एक समूह बनाया था, जो होटलों में आने वाली युवा लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाता था। उन्होंने कथित तौर पर उन्हें अनुचित तरीके से छूने की आदत बना ली थी। जबकि एक आरोपी यह कृत्य कर रहा था तो अन्य लोग देख रहे थे। किसी भी परेशानी की स्थिति में, तीनों फिर से संगठित हो जाते और भाग जाते। पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें तीन आरोपी होटल में पहुंचते हैं और अशोभनीय कृत्य की योजना बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।