Home मनोरंजन करीना कपूर ने की फिल्म ’12वीं फेल’ की तारीफ, जवाब में विक्रांत...

करीना कपूर ने की फिल्म ’12वीं फेल’ की तारीफ, जवाब में विक्रांत मैसी ने कहा.

69
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

.आलिया भट्ट, वरुण धवन और दीपिका पादुकोण समेत सेलिब्रिटीज के बाद अब करीना कपूर खान भी फिल्म ’12वीं फेल’ की मुरीद हो गई हैं। हाल ही में, करीना ने विक्रांत मैसी की इस फिल्म का रिव्यू शेयर किया है।

27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ’12वीं फेल’ साल की बेस्ट फिल्म रही। इस फिल्म ने थिएटर्स में तो खूब पैसा कमाया ही, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स के साथ सेलेब्स का भी दिल जीता। फिल्म में विक्रांत मैसी ने IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही बटोरी। अन्य सितारों की तरह करीना भी इसका रिव्यू करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

12वीं फेल ने छुआ करीना कपूर का दिल

12वीं फेल ने करीना कपूर खान का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस को विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस भी खूब पसंद आई। उन्होंने 12वीं फेल और विक्रांत मैसी के साथ हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, “12वीं फेल, विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत जोशी, अंशुमन पुष्कर और पूरी कास्ट एंड क्रू, लीजेंड्स।” करीना ने सभी कास्ट को टैग भी किया है।

विक्रांत मैसी ने किया कमेंट

करीना कपूर खान के रिव्यू के बाद विक्रांत मैसी ने बहुत प्यारा कमेंट किया है और कहा कि अब वह रिटायर हो सकते हैं। एक्टर ने करीना के पोस्ट को रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बस अब मैं रिटायर हो सकता हूं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया मैम। आपको नहीं पता है कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है।”

’12वीं फेल’ ने इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इसे ‘बेस्ट फिल्म’, विक्रांत मैसी को ‘बेस्ट एक्टर’ (क्रिटिक्स), विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला है।

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।